इंडिया न्यूज,जींद :
Female Sexual Abuse : जुलाना थाना क्षेत्र के गांव में शादी का झांसा देकर महिला का योन शोषण करने तथा कुकर्म करने पर पुलिस ने एएसआई सहित चार लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। घटना वर्ष 2019 की बताई जा रही है। जुलाना थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पीड़िता के पति की हो चुकी है मौत Female Sexual Abuse
जुलाना थाना इलाके की एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पति की मौत हो चुकी है। वर्ष 2019 में गतौली चौंकी में एएसआई अशोक डयूटीरत था। जिसके चलते उसकी अशोक से जान पहचान हो गई। अशोक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ संबंध स्थापित कर लिए और उसका योन शोषण करना शुरू कर दिया। यहां तक की उसके साथ आरोपित ने कुकर्म भी किया।
Read More Teacher Made 101 Children Imitators : टीचर के लालच ने ही 101 बच्चों को बना दिया नकलची
शादी से इंकार कर दी बुरा अंजाम भुगतने की धमकी Female Sexual Abuse
अशोक ने अपने माता-पिता व परिवार के अन्य सदस्यों से मिलवाया। जब भी वह शादी के लिए दबाव डालती तो वह कुछ समय इंतजार करने के लिए कह देता। बाद में उसका ट्रांसफर डीएसपी के रीडर के तौर पर हो गया। जब उसने शादी के लिए दबाव डाला तो अशोक व उसके परिजनों ने शादी से इंकार कर दिया और बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी।
Read More : Human Trafficking : बांग्लादेश से तस्करी के लाई गयी 2 युवतियां, केस दर्ज
एएसआई समेत 4 लोगों पर मामला दर्ज Female Sexual Abuse
जुलाना थाना पुलिस ने एएसआई अशोक समेत चार लोगों के खिलाफ योन शोषण करने तथा कुकर्म करने समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जुलाना थाना प्रभारी समरजीत ने बताया कि महिला ने आरोप लगाते हुए शिकायत दी थी। जिसके आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
Read Also Ovulation Symptoms : ओवुलेशन (निषेचन) से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां…
Read More : Kisan Andolan एक और किसान ने तोड़ा दम
Also Read : Agriculture Law जानें 14 सितंबर, 2020 से 19 नवंबर, 2021 तक क्या-क्या हुआ